नौका में टक्कर के बाद लापता भारतीय मछुआरे का शव मिला

By भाषा | Updated: October 20, 2021 18:56 IST2021-10-20T18:56:44+5:302021-10-20T18:56:44+5:30

Missing Indian fisherman's body found after boat collides | नौका में टक्कर के बाद लापता भारतीय मछुआरे का शव मिला

नौका में टक्कर के बाद लापता भारतीय मछुआरे का शव मिला

कोलंबो, 20 अक्टूबर श्रीलंका की नौसेना ने बुधवार को बताया कि उन्हें नौका हादसे के बाद से लापता भारतीय मछुआरे का शव मिला है। दो अन्य व्यक्तियों के साथ गए भारतीय मछुआरे की नौका को उत्तरी तट पर श्रीलंकाई नौसेना के जहाज ने टक्कर मार दी थी और घटना के बाद से वह लापता था।

घटना सोमवार देर रात नेदुनथीवू के पास हुई। श्रीलंकाई नौसैना का जहाज भारतीय मछुआरों की नाव से जा टकराया, जिससे उसमें सवार तीन लोग समुद्र में जा गिरे। उनमें से दो को श्रीलंका के कर्मियों ने तुरंत बचा लिया और तीसरे मछुआरे की तलाश शुरू की गई। यह मछुआरा तमिलनाडु के पुथुकोट्टई जिले के कोट्टईपट्टिनम का रहने वाला था।

श्रीलंकाई नौसेना ने बुधवार को बताया कि लापता भारतीय मछुआरे का शव मिल गया है। तत्काल आगे की कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। दोनों देशों के मछुआरे अनजाने में एक दूसरे के जल क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में अक्सर गिरफ्तार किए जाते हैं।

श्रीलंकाई मत्स्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि वे भारतीय पक्ष के साथ नए सिरे से बातचीत करने की योजना बना रहे हैं जिससे उन्हें उम्मीद है कि इसका स्थायी समाधान निकल पाएगा।

मंत्रालय के सचिव इंदु रत्नायके ने बताया कि मछली पकड़ने वाली आठ भारतीय नौकाएं हैं जिन्हें अवैध शिकार के आरोप में श्रीलंका ने कब्जे में रखा है। जनवरी में इसी तरह की एक घटना में चार भारतीय मछुआरे मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Missing Indian fisherman's body found after boat collides

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे