लाइव न्यूज़ :

लापता बच्ची का शव खेत से बरामद; दो हत्यारोपी हिरासत में

By भाषा | Updated: March 31, 2021 22:09 IST

Open in App

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश), 31 मार्च बलरामपुर जिले के तुलसीपुर क्षेत्र में छह साल की एक बच्ची का शव खेत में पाया गया। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि तुलसीपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में इंद्रजीत मौर्य नामक व्यक्ति की छह साल की बेटी अंशु का शव गांव के पास गेहूं के खेत में पाया गया। अंशु मंगलवार से लापता थी।

उन्होंने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर कल्याणपुर गांव के ही रहने वाले पप्पू और छुटकऊ नामक व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि जमीन की रंजिश को लेकर दोनों आरोपियों ने अंशु की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया।

पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन