लाइव न्यूज़ :

लापता युवती का शव मंदिर के तालाब से बरामद

By भाषा | Updated: March 21, 2021 15:23 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 21 मार्च बलिया जिले में बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बड़सरी गांव में 20 वर्षीय एक लापता युवती का शव रविवार को सुबह अवनीनाथ महादेव मंदिर के तालाब में पाये जाने से सनसनी फैल गई।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा के अनुसार, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर गांव की युवती (20) का शव आज सुबह बड़सरी ग्राम के अवनीनाथ महादेव मंदिर के तालाब में मिला।

उन्होंने बताया कि युवती शनिवार शाम से घर से गायब थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, मगर उसका कुछ भी पता नहीं चला।

ताडा ने युवती के परिजनों द्वारा दी गई जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि युवती पिछले सात साल से मिर्गी रोग से पीड़ित थी और कई बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी है। वह पिछले कुछ समय से परेशान थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन