लाइव न्यूज़ :

बहराइच में खेत में मिला गुमशुदा लड़की का शव

By भाषा | Updated: April 2, 2021 13:52 IST

Open in App

बहराइच (उप्र) दो अप्रैल उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र में 18 साल की एक गुमशुदा लड़की का शव बृहस्पतिवार को एक खेत से पुलिस ने बरामद किया। पुलिस के अनुसार यह युवती चार दिन पहले घर से लापता हुई थी।   हुजूरपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने शुक्रवार को बताया कि थाना क्षेत्र के करैला शहबाजपुर के एक व्यक्ति ने 31 मार्च को होली के दिन से अपनी लड़की के लापता होने की शिकायत की थी और बताया था कि उसका पता नहीं लग पा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस व परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो लड़की का शव गांव के निकट गेहूं के एक खेत में पड़ा मिला। यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यादव ने बताया, "मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। लड़की को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। प्रथम दृष्टया मिर्गी का दौरा पड़ने से लड़की की मौत की संभावना जताई जा रही है। हालांकि किसी नतीजे पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पहुंचा जा सकता है।"

पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और बताया कि पुलिस की चार टीमें घटना की पड़ताल करने में जुटी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?