लाइव न्यूज़ :

लापता बच्चे का शव नहर से मिला

By भाषा | Updated: April 4, 2021 21:40 IST

Open in App

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), चार अप्रैल गौतमबुद्ध नगर जिले के लापता तीन साल के बच्चे का शव रविवार को यहां एक नहर से मिला।

पुलिस ने बताया कि बच्चे के परिवार ने 31 मार्च को उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी थी।

उन्होंने बताया कि रविवार को कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के वलीपुरा नहर में एक बच्चे का शव होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। बाद में उन्हें पता चला कि बच्चा गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी से लापता दक्ष लोहिया है।

कोतवाली नगर थाने के निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि 31 मार्च को बच्चा दादरी में अपने घर के बाहर आईसक्रीम खा रहा था, उसी दौरान वह लापता हो गया। उसके परिजनों उसे तलाशा लेकिन वह नहीं मिला।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

क्रिकेटसच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे तो लगता कुछ गड़बड़ है, क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रहे?,  यशस्वी जायसवाल ने कहा-मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री माजी लाडकी बहीण योजनाः 8000 सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला?, अदिति तटकरे ने कहा- 12,000 से 14,000 महिलाओं ने पति खातों का किया इस्तेमाल

भारतक्या अधिकारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ को प्राथमिकी में नामजद न करके बचाने की कोशिश कर रहे हैं?, मुंबई उच्च न्यायालय ने पुणे विवादास्पद भूमि सौदे पर पूछे सवाल?

भारतVIDEO: संसद में अमित शाह और राहुल गांधी की भिड़ंत, देखें वीडियो

भारतVIDEO: लोकसभा में अमित शाह का तीखा वार! बोले– "दो बड़े बोलें तो बीच में मत बोलो...", विपक्ष रह गया सन्न!

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य