लाइव न्यूज़ :

हिमाचवल प्रदेश में बादल फटने के बाद से लापता बीआरओ इंजीनियर का शव लाहौल स्पीति से मिला

By भाषा | Updated: August 5, 2021 16:28 IST

Open in App

शिमला, पांच अगस्त पिछले सप्ताह उदयपुर उप मंडल में बादल फटने की घटना के बाद से लापता सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कनीय अभियंता का शव बृहस्पतिवार को लाहौल स्पीति जिले से मिला। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

लाहौल स्पीति के उपायुक्त नीरज कुमार ने बताया कि बिहार के रहने वाले अभियंता राहुल कुमार 27 जुलाई को उदयपुर उप मंडल में हुयी जबरदस्त बारिश के बाद से लापता थे।

गौरतलब है कि उदायपुर के तोजिंग नल्ला में बादल फटने की घटना के बाद सात लोगों की मौत हो गयी थी जबकि दो लोग घायल हो गये थे । इस घटना में तीन व्यक्ति लापता हो गये थे।

जिलाधिकारी ने बताया कि राहुल कुमार और दो अन्य पानी में बह गये थे। उन्होंने बताया कि सेना के खोजी कुत्ते का इस्तेमाल कर तलाश अभियान चलाया गया जिसके बाद कुमार का शव मिला है।

अधिकारी ने बताया कि दो अन्य शवों की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू