लाइव न्यूज़ :

Video- पिता लालू यादव को याद कर रोते दिखे तेजप्रताप यादव, Miss U पापा लिखते हुए शेयर किया इमोशनल मैसेज

By सुमित राय | Updated: April 15, 2020 16:06 IST

लालू यादव चारा घोटाले के चार मामलों में सजा काट रहे हैं और रांची के रिम्स में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजप्रताप यादव को अपने पिता लालू यादव की याद आ रही है।तेजप्रताप ने एक वीडियो शेयर कर एक भावुक मैसेज शेयर किया है।तेजप्रताप ने लिखा- पापा आपकी जरूरत हमें हैं और पूरे बिहार को है Miss u Papa

तेजप्रताप यादव को अपने पिता लालू यादव की याद आ रही है और उन्होंने एक वीडियो शेयर कर एक भावुक मैसेज शेयर किया है। तेज प्रताप यादव ने अपने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भावुक होकर रोते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "पापा आपकी जरूरत हमें हैं और पूरे बिहार को है Miss u Papa"

वीडियो में तेज प्रताप यादव ने कहा है, "मेरे पिता हर मुश्किल में मेरे साथ खड़े रहे। इस लॉकडाउन में सभी बच्चे अपने मां-पिता के साथ हैं, लेकिन मैं लॉकडाउन में अपने पिता को बहुत मिस कर रहा हूं। पता नहीं वहां मेरे पिता को भोजन मिलता होगा या नहीं, पता नहीं वो क्या करते होंगे। इस लॉकडाउन में, मैं अपने पिता के पास जा भी नहीं सकता है। मैं बस भगवान से यही प्रार्थना करना चाहता हूं कि हमारे पिता जल्दी से जल्दी घर आ जाएं।"

बता दें कि चारा घोटाले के चार मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद रांची के रिम्स में भर्ती हैं। लालू यादव किडनी, हृदय, प्रोस्टेट, मधुमेह सहित कई बीमारियों के चलते लंबे समय से रिम्स में भर्ती हैं। रिम्स के पेइंग वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। इसी वार्ड में कोरोना संदिग्धों के लिए आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। रिम्स के ट्रॉमा सेंटर को कोविड-19 अस्पताल में तब्दील किया गया है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार लालू प्रसाद को लेकर चिंतित है।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवकोरोना वायरसबिहार में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां