'विश्वविद्यालय परिसर में गुमराह युवक 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' के नारे लगाते हैं'

By भाषा | Updated: February 1, 2020 19:21 IST2020-02-01T19:21:19+5:302020-02-01T19:21:19+5:30

उत्तराखंड: इंटरनेट के जमाने में युवकों के प्रभावित होने पर चिंता जताते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के सेमिनार से उन्हें अच्छे और बुरे का भेद पता चल सकेगा।

Misled youth shouting 'Bharat tere tukde honge' on varsity campus says Uttarakhand Speaker | 'विश्वविद्यालय परिसर में गुमराह युवक 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' के नारे लगाते हैं'

उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल (फाइल फोटो)

Highlightsउत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में ‘‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’’ जैसे नारे लगाना दिखाता है कि देश के युवा कितने ‘‘गुमराह’’ हैं।उन्होंने किशोरावस्था में ही उन्हें आदर्श मूल्य सिखाने की जरूरत पर बल दिया।

उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में ‘‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’’ जैसे नारे लगाना दिखाता है कि देश के युवा कितने ‘‘गुमराह’’ हैं। उन्होंने किशोरावस्था में ही उन्हें आदर्श मूल्य सिखाने की जरूरत पर बल दिया। हर किसी के जीवन में किशोरावस्था को जीवन निर्माण का समय बताते हुए उन्होंने कहा कि किशोरों को दिशा दिखाने की जिम्मेदारी उनके अभिभावकों और शिक्षकों पर होती है।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘युवकों में आदर्श मूल्यों का निर्माण करना वक्त की जरूरत है जब निहित स्वार्थ के तहत देश विरोधी भावनाएं भड़का कर उन्हें गुमराह किया जा रहा है।’’ वह यहां ओएनजीसी के ऑडिटोरियम में ‘‘किशोरावस्था : उथल- पुथल का वक्त’’ पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।

इंटरनेट के जमाने में युवकों के प्रभावित होने पर चिंता जताते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के सेमिनार से उन्हें अच्छे और बुरे का भेद पता चल सकेगा।

Web Title: Misled youth shouting 'Bharat tere tukde honge' on varsity campus says Uttarakhand Speaker

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे