लाइव न्यूज़ :

रामभक्तों के खून से होली खेलने वाले मंदिर पर जनता को कर रहे गुमराह: मौर्य

By भाषा | Updated: June 16, 2021 22:48 IST

Open in App

आगरा (उप्र), 16 जून उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को आरोप लगाया कि जिन्होंने भगवान राम को काल्पनिक बताया तथा रामभक्तों के खून से होली खेली, ऐसे लोग राम मंदिर के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

आगरा पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर उठे विवाद पर जमकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के नाम पर विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है। फर्जी अफवाह फैलाई जा रही हैं लेकिन राम भक्त अपनी जगह पर अडिग हैं।

उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सपा सरकार ने राम भक्तों के खून से होली खेली है, वहीं कांग्रेस पार्टी ने उच्च्तम न्यायालय में राम को काल्पनिक बताया था, जनता यह सब अच्छी तरीके से समझती है।

मौर्य ने कहा कि विरोधी पार्टियां इसलिए अफवाह फैला रही हैं क्योंकि अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहा है।

इससे पहले, केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में आगरा और मथुरा को 483 करोड़ की 395 योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने आगरा व मथुरा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विकास हेतु लोक निर्माण विभाग की कुल 395 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री डॉ.जीएस धर्मेश, राज्यमंत्री चौ.उदयभान सिंह, सांसद प्रो.एसपी सिंह बघेल, हरिद्वार दुबे, जिलाध्यक्ष गिरिराज कुशवाह, शहर अध्यक्ष भानु महाजन, विधायक हेमलता दिवाकर, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, विधायक रानी पक्षालिका सिंह आदि मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू