लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के टीके को लेकर भ्रामक प्रचार : मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: January 17, 2021 22:56 IST

Open in App

बरेली (उप्र) 17 जनवरी बरेली की पॉश कॉलोनी में शरारती तत्वों द्वारा पर्चे छपवाकर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के टीके के बारे में भ्रामक प्रचार करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर रंजन गौतम ने बताया कि राजेंद्र नगर क्षेत्र में टीके के बारे में यह दुष्प्रचार किया गया है कि इसमें कुछ आपत्तिजनक चीजें मिली हैं ,लिहाजा इसका इस्तेमाल न किया जाए।

पुलिस अधीक्षक (नगर) रविंद्र सिंह ने बताया कि पर्चे के माध्यम से शहर के राजेंद्र नगर क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। यह सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी और पर्चा बरामद कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि उसी पर्चे के आधार पर रविवार शाम प्रेमनगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि माहौल खराब करने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है साथ ही पूरे शहर में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण