लाइव न्यूज़ :

मिश्र, गहलोत, राजे ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: January 2, 2021 14:55 IST

Open in App

जयपुर, दो जनवरी राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री एवं जालोर से सांसद रहे बूटा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मिश्र ने अपने शोक संदेश में पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को उनके बिछोह का दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व सांसद बूटा सिंह जी के निधन की जानकारी से दुख पहुंचा है। इस कठिन समय में उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह के निधन का समाचार सुन बहुत दुःख हुआ। जालौर से सांसद रहते हुए उन्होंने राजस्थान की राजनीति में शिष्टाचार की एक मिसाल पेश की थी। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना करती हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह