लाइव न्यूज़ :

मथुरा में बदमाशों ने युवकों से कार, नकदी लूटी

By भाषा | Updated: August 7, 2021 00:18 IST

Open in App

मथुरा, छह अगस्त उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने बाईपास पर खेत के सामने खड़े होकर बात कर रहे तीन दोस्तों से उनकी कार, 11 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिए। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को कार तो लावारिस खड़ी मिल गई परंतु बदमाशों का कोई सुराग न मिल सका।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे गोवर्धन कस्बे में स्थित बड़ी हवेली निवासी महेश ठाकुर अपने दो दोस्तों पंकज सैनी और परशुराम के साथ कार में सवार होकर डीग बाईपास स्थित अपने खेत पर गया था।

पुलिस ने बताया कि खेत के सामने बाईपास पर कार खड़ी कर तीनों युवक बातचीत कर रहे थे कि तभी बाइक सवार तीन बदमाश उनके पास आकर रुके और तमंचे के बल पर उनसे तीन मोबाइल फोन, कार और 11 हजार रुपए लूटकर नीमगांव की ओर फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद युवकों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने महेश ठाकुर की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हालांकि, बाद में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को हाथिया गांव के समीप कार तो बरामद हो गई, लेकिन बदमाशों की कोई जानकारी नहीं मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया