लाइव न्यूज़ :

बदमाशों ने लूटी पुलिसकर्मी की रिवाल्वर

By भाषा | Updated: December 19, 2020 01:04 IST

Open in App

नोएडा, 18दिसंबर नोएडा सेक्टर 18 में अज्ञात लोगों ने मध्य प्रदेश साइबर प्रकोष्ठ के दो उप निरीक्षकों के साथ मारपीट करके एक दरोगा की सर्विस रिवाल्वर लूट ली।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के स्टेट साइबर सेल के उप निरीक्षक राशिद खान तथा पंकज साहू शुक्रवार दोपहर को साइबर अपराध के किसी मामले की जांच करने के लिए नोएडा सेक्टर 18 में आए थे।

उन्होंने बताया कि वे एक निजी बैंक में जांच के सिलसिले में गए और वहां से जब दोनों बाहर निकले तभी उनका कुछ अज्ञात लोगों के साथ झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने दोनों उप निरीक्षकों के साथ मारपीट कर एक उपनिरीक्षक राशिद खान की सर्विस रिवाल्वर लूट ली।

डीसीपी ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे