लाइव न्यूज़ :

असम में बदमाशों ने क्रिसमस उत्सव में खलल डाला

By भाषा | Updated: December 26, 2021 16:44 IST

Open in App

सिलचर (असम), 26 दिसंबर असम में कछार जिले के सिलचर में बदमाशों ने यह मांग करते हुए क्रिसमस कार्यक्रम में खलल डाला कि हिंदुओं को इस जश्न से दूर रहना चाहिए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार शाम को हुई इस घटना में शामिल सात युवाओं को अभी तक हिरासत में लिया गया है।

कछार की पुलिस अधीक्षक रमनदीप कौर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना शहर में एक खुले मैदान में क्रिसमस के जश्न के दौरान हुई। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लड़के आयोजन स्थल पर गए और उन्होंने अन्य हिंदुओं से समारोह में भाग न लेने के लिए कहा। उन्होंने इस उत्सव का जश्न मना रहे ईसाइयों को नहीं रोका।’’

कौर ने कहा कि पुलिस को घटना के संबंध में शिकायत नहीं मिली है लेकिन फिर भी उसने इसमें शामिल युवकों को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘हम घटना की जांच कर रहे हैं। हमारे पास अभी तक किसी भी समूह की संलिप्तता की जानकारी नहीं है।’’ बहरहाल, स्थानीय लोगों ने दावा किया कि बदमाशों का संबंध बजरंग दल से है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भगवा चोला पहन रखे इन युवाओं ने आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों से हाथापाई शुरू कर दी तथा ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।

यह घटना रात करीब नौ बजे हुई जब आयोजन स्थल पर काफी लोग मौजूद थे। जब वहां मौजूद लोगों ने युवकों से पूछा कि वे जश्न समारोह पर आपत्ति क्यों उठा रहे हैं तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि हिंदू होने के नाते उन्हें ‘तुलसी दिवस’ मनाना चाहिए जो क्रिसमस के दिन ही मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?