लाइव न्यूज़ :

चिकबल्लापुर में ईसाई प्रार्थना केंद्र पर उपद्रवियों का हमला

By भाषा | Updated: December 23, 2021 17:00 IST

Open in App

बेंगलुरू, 23 दिसंबर उपद्रवियों ने बुधवार रात को ग्रामीण चिकबल्लापुर जिले में एक झील के किनारे पर स्थित एक छोटे ईसाई प्रार्थना केंद्र पर कथित रूप से हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिला पुलिस प्रमुख ने मीडिया के एक वर्ग में आईं इन खबरों को खारिज कर दिया जिसमें दावा किया गया है कि एक चर्च में तोड़फोड़ की गयी।

चिकबल्लापुर के पुलिस अधीक्षक जी के मिथुन कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘कुछ उपद्रवियों ने दो फुट चौड़े, दो फुट लंबे तथा तीन फुट ऊंचे प्रार्थना केंद्र के कांच को तोड़ दिया और सेंट एंटनी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।’’

कुमार ने कहा कि यह बड़ा गिरजाघर नहीं है, बल्कि चिकबल्लापुर के बाहर आरेकेरे झील के किनारे बना छोटा प्रार्थना केंद्र है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र