लाइव न्यूज़ :

कोविड टीके के बारे में फैलायी जा रही हैं गलत धारणाएं: शरद यादव

By भाषा | Updated: May 25, 2021 19:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई विपक्षी नेता शरद यादव ने मंगलवार को कहा कि (कोविड-19 टीके के बारे में) गलत धारणाएं फैलायी जा रही हैं जिससे समाज के एक वर्ग में उसके प्रति दुविधा पैदा हो रही है। उन्होंने इसे ‘बिल्कुल गैर जिम्मेदाराना’ करार दिया।

लंबी बीमारी के बाद अब स्वास्थ्य लाभ ले रहे और हाल ही में कोविड-19 टीका ले चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री ने केंद्र और राज्य सरकारों से टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने एवं उससे संबंधित प्रक्रिया आसान बनाने की अपील की ताकि सभी पात्र नागरिकों का टीकाकरण हो सके।

कोविड-19 महामारी से हुई तबाही का जिक्र करते हुए यादव ने कहा कि टीका ही इस बीमारी का मुकाबला करने का हथियार है।

उन्होंने कहा, ‘‘ समाज के कई लोग टीका लगवाने से डरे हुए हैं। कई प्रकार की गलत धारणाएं फैलायी जा रही हैं। यह बिल्कुल गैर जिम्मेदाराना है। टीका ही एकमात्र विकल्प है। जनजागरूकता एवं टीका कोरोना को हराने में अहम हैं। ’’

यादव ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी, अग्रिम मोर्चा कर्मी और स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य इस महामारी में अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते रहे। उन्होंने सेवा के लिए इन लोगों को धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान