लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने नहीं लिखी बेटे के अपहरण की रिपोर्ट, महिला ने फेसबुक लाइव पर आकर कर ली आत्महत्या

By वैशाली कुमारी | Updated: July 11, 2021 14:05 IST

एक महिला अपने बेटे के अपहरण की रिपोर्ट लिखवाने पुलिस स्टेशन गई थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। पुलिस की कार्रवाई से परेशान होकर महिला ने वापस घर जाकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला का फेसबुक लाइव था और उसने आत्महत्या कर ली।पुलिस की कार्रवाई से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली।आरोपी पक्ष और सुधा चंद्रवंशी रैकवार के बीच पैसों को लेकर विवाद था।

कई बार पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं करने के मामले सामने आते रहे हैं। हालांकि पुलिस की इस तरह की कार्यप्रणाली के कारण लोगों को बेहद दुख पहुंचता है। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। 

मामले के अनुसार, शुक्रवार को एक महिला अपने बेटे के अपहरण की रिपोर्ट लिखवाने पुलिस स्टेशन गई थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। शनिवार को महिला फिर से अपने भाई के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने गई। जहां पुलिस ने उसे सुबह से शाम तक स्टेशन में बैठाकर रखा और रिपोर्ट लिखने की जगह पुलिस ने महिला के भाई को ही लॉकअप में डाल दिया। पुलिस की कार्रवाई से परेशान होकर महिला ने वापस घर जाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने से पहले महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव आकर अपना दर्द बयां किया था। महिला का फेसबुक लाइव था और उसने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। 

यह मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के चिल्ला रोड बाईपास का हैं। यहां रहने वाली सुधा चंद्रवंशी रैकवार के बेटे का शुक्रवार को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। जिसके बाद महिला अपने भाई के साथ अपहरणकर्ताओं के खिलाफ़ मुकदमा लिखाने थाने गई थी। वहीं पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और महिला के भाई को ही लॉकअप में डाल दिया। यह सब देखकर महिला ने वापस अपने घर आ कर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रशासन पर आरोप है कि उसने यह सब आरोपी पक्ष के कहने पर किया था।

थाने से लौटकर घर आने के बाद महिला ने करीब 5 बजे शाम को फेसबुक लाइव किया और फेसबुक लाइव के दौरान ही आत्महत्या कर ली। सुधा चंद्रवंशी रैकवार के बेटे दीपक का अपहरण शुक्रवार को हुआ था। दीपक अब तक लापता है। 

वहीं पुलिस पर सवाल उठने पर थाना कोतवाली क्षेत्र के सीओ ने कहा है कि इस मामले की गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष और सुधा चंद्रवंशी रैकवार के बीच पैसों को लेकर विवाद था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं