लाइव न्यूज़ :

बिहार में ऐसे 5 उम्मीदवार जो अपने परिवार के राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए कर रहे हैं जद्दोजहद!

By एस पी सिन्हा | Updated: May 11, 2019 17:48 IST

सूबे में पारिवारिक विरासत को बचाने की जद्दोजहद कर रहे लोगों में पहला नाम है मीसा भारती का है, जो राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी हैं और पाटलिपुत्र संसदीय सीट से चुनाव मैदान में हैं. उनके सामने भाजपा के सांसद रामकृपाल यादव हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराजगंज में राजद के दबंग नेता और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह की विरासत बचाने उनके पुत्र रणधीर सिंह मैदान में हैं.मीरा कुमार अपने पिता की विरासत बचाने के लिए चुनावी मैदान में हैं.

बिहार में लोकसभा चुनाव में कुछ उम्मीदवार अपने परिवार के राजनीतिक विरासत को आगे बढाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. इनमें किसी बड़े नेता के बेटे या भाई या फिर पत्नी भी मैदान में हैं. अगर ये जीतने में सफल होते हैं तो अपने परिवार या विरासत की राजनीति को आगे बढ़ा पायेंगे.

सूबे में पारिवारिक विरासत को बचाने की जद्दोजहद कर रहे लोगों में पहला नाम है मीसा भारती का है, जो राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी हैं और पाटलिपुत्र संसदीय सीट से चुनाव मैदान में हैं.

उनके सामने भाजपा के सांसद रामकृपाल यादव हैं. वहीं, महाराजगंज में राजद के दबंग नेता और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह की विरासत बचाने उनके पुत्र रणधीर सिंह मैदान में हैं. 

इनके पिता प्रभुनाथ सिंह भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उसी तरह वाल्मिकी नगर बिहार पूर्व मुख्यमंत्री केदार पांडेय की विरासत बचाने के लिए उनके पौत्र शाश्वत केदार अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं.

जबकि महागठबंधन की ओर से सासाराम में कांग्रेस की उम्मीदवार मीरा कुमार हैं. पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के पिता स्वर्गीय जगजीवन राम कांग्रेस के कद्दावर नेता थे और वे मंत्री भी रह चुके हैं. 

मीरा कुमार अपने पिता की विरासत बचाने के लिए चुनावी मैदान में हैं. उन्हें राजग की ओर से भाजपा के उम्मीदवार छेदी पासवान चुनौती दे रहे हैं.

वहीं, पूर्वी चंपारण से रालोसपा के टिकट पर अपने पिता और कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह की विरासत बचाने के लिए तो सीवान से बाहुबली मो. शहाबुद्दीन की पत्नी अपने पति की विरासत बचाने चुनावी मैदान में हैं. 

इस तरह से बिहार के इस छठे और अंतिम चरण मतदान में इन लोगों के भाग्य का फैसला जनता कर देगी और उसका परिणाम भी 23 मई को आ जायेगा. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमीसा भारतीलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं