लाइव न्यूज़ :

मिर्जापुर : विव‍ाहिता की हत्‍या मामले में पति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 30, 2021 18:07 IST

Open in App

मिर्जापुर (उप्र) 30 जनवरी जिले के शहर कोतवाली इलाके में पुलिस ने एक विवाहिता की हत्‍या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि आरोपी पति वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के धवकलगंज निवासी कमलेश सोनकर को शुक्रवार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि सोनकर गोरखा रेजीमेंट (वाराणसी) में हवलदार है।

पुलिस के अनुसार 28/ 29 जनवरी की दरमियानी रात को थाना कोतवाली (शहर) क्षेत्र के ग्राम सारीपुर में सितारा देवी (26) की हत्‍या कर दी गई थी।

सितारा देवी सारीपुर स्थित अपने मायके में रहती थी और उसका विवाह वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के धवकलगंज निवासी कमलेश सोनकर के साथ हुआ था।

आरोप के अनुसार कमलेश सोनकर छुट्टी पर अपने ससुराल आया था और उसने पत्‍नी के गर्दन पर चाकू से वार कर उसकी हत्‍या कर दी।

इस मामले में सितारा के भाई की तहरीर पर शहर कोतवाली में हत्‍या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने सोनकर को गिरफ़्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्‍या में प्रयुक्‍त चाकू भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी कमलेश सोनकर ने पूछताछ में पत्‍नी से आपसी मनमुटाव के चलते हत्‍या करने की बात कथित तौर पर स्‍वीकार की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया