लाइव न्यूज़ :

मीरवाइज नीत हुर्रियत ने श्रीनगर की जामिया मस्जिद को 'जबरन बंद' किये जाने की निंदा की

By भाषा | Updated: October 16, 2021 18:30 IST

Open in App

श्रीनगर, 16 अक्टूबर मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व वाली हुर्रियत कॉन्फ्रेंस ने शनिवार को अधिकारियों द्वारा यहां की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद को ‘‘जबरन बंद’’ करके हजारों लोगों को मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने से रोकने की निंदा की।

जामिया मस्जिद के प्रबंध निकाय ने शुक्रवार को दावा किया था कि अधिकारियों ने बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात करके वहां सामूहिक नमाज की अनुमति नहीं दी।

निकाय ने यह भी कहा कि पुलिसकर्मियों ने कर्मचारियों को मस्जिद के सभी गेट बंद करने के लिए ‘‘मजबूर’’ किया और किसी भी नमाजी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

मीरवाइज नीत गुट ने एक बयान में कहा गया, ‘‘हुर्रियत कांफ्रेंस राज्य के अधिकारियों द्वारा जुमे की सामूहिक नमाज के लिए जामिया मस्जिद, श्रीनगर को जबरन बंद करने की कड़ी निंदा करती है।''

बयान में कहा गया है कि कोविड ​​​​-19 के प्रसार को रोकने के लिए मस्जिद को बंद करने के बहाने का पहले ही पूरी तरह पर्दाफाश हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे