चमत्कारः महाराष्ट्र के बीड में 20वीं बार बच्चे को जन्म देगी महिला, 38 साल उम्र, इस वक्त 11 बच्चे हैं

By भाषा | Updated: September 9, 2019 20:00 IST2019-09-09T20:00:47+5:302019-09-09T20:00:47+5:30

खराट बीड जिले के मजलगांव तहसील में केसापुरी इलाके की रहने वाली है। बीड जिला कलेक्टरेट से एक अधिकारी ने बताया, ‘‘वह गोपाल समुदाय से संबंधित है जो आमतौर पर भीख मांगने या मजदूरी अथवा छोटे-मोटे काम करते हैं। वे एक जगह से दूसरी जगह पर जाते रहते हैं।’’ 

Miracle: In Beed, Maharashtra, a woman will give birth to a child for the 20th time, age 38, at present there are 11 children | चमत्कारः महाराष्ट्र के बीड में 20वीं बार बच्चे को जन्म देगी महिला, 38 साल उम्र, इस वक्त 11 बच्चे हैं

महाराष्ट्र की एक महिला 20वीं बार बच्चे को जन्म देने वाली है। डॉक्टरों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Highlightsथोराट ने कहा, ‘‘पहली बार वह अस्पताल में बच्चे को जन्म देगी। इससे पहले उसने घर पर ही बच्चे को जन्म दिया था।किसी भी खतरे से बचने के लिये हमने उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है।

महाराष्ट्र की एक महिला 20वीं बार बच्चे को जन्म देने वाली है। डॉक्टरों ने सोमवार को यह जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि बीड जिले की 38 वर्षीय यह महिला इससे पहले अब तक 19 बार गर्भवती हो चुकी है और अब वह सात माह की गर्भवती है।

खानाबदोश गोपाल समुदाय से आने वाली लंकाबाई खराट को स्थानीय अधिकारियों ने देखा, जो उसके 20वें गर्भधारण के बारे में जानकर हैरान थे। बीड जिला के सिविल सर्जन डॉ. अशोक थोराट ने बताया, ‘‘इस वक्त उसके 11 बच्चे हैं और 38 साल की उम्र में वह 20वीं बार मां बनने वाली है।’’

अन्य डॉक्टर ने बताया कि जब हमें उसके गर्भावस्था का पता चला तो उसे सरकारी अस्पताल लाया गया और सभी जरूरी जांच की गयी। वह 20वीं बार गर्भवती हुई है। जच्चा और बच्चा अब तक स्वस्थ हैं। उसे दवाइयां दी गयी हैं और संक्रमण से बचने के लिये स्वच्छता और अन्य बातों की सलाह दी गयी है।

थोराट ने कहा, ‘‘पहली बार वह अस्पताल में बच्चे को जन्म देगी। इससे पहले उसने घर पर ही बच्चे को जन्म दिया था। किसी भी खतरे से बचने के लिये हमने उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है।’’

खराट बीड जिले के मजलगांव तहसील में केसापुरी इलाके की रहने वाली है। बीड जिला कलेक्टरेट से एक अधिकारी ने बताया, ‘‘वह गोपाल समुदाय से संबंधित है जो आमतौर पर भीख मांगने या मजदूरी अथवा छोटे-मोटे काम करते हैं। वे एक जगह से दूसरी जगह पर जाते रहते हैं।’’ 

Web Title: Miracle: In Beed, Maharashtra, a woman will give birth to a child for the 20th time, age 38, at present there are 11 children

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे