लाइव न्यूज़ :

मीरा भायंदर: बकाया वेतन को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने ‘भीख मांगकर’ किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: July 29, 2021 20:26 IST

Open in App

ठाणे, 29 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा भायंदर नगर निगम (एमबीएमसी) द्वारा अनुबंध पर रखे गए करीब 100 स्वास्थ्य कर्मियों ने बकाया वेतन की मांग को लेकर निकाय के खिलाफ ‘भीख मांगकर’ प्रदर्शन किया। इन कर्मियों का आरोप है कि उन्हें पिछले चार महीन से वेतन नहीं मिला है।

कर्मियों ने बुधवार को निकाय मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इनमें नर्स और वॉर्ड ब्वॉय शामिल हैं। ये एमबीएमसी द्वारा संचालित पंडित भीमसेन जोशी कोविड अस्पताल में सेवा दे रहे हैं।

स्वास्थ्यकर्मियों ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम के आयुक्त दिलीप ढोले से मिला और इन कर्मियों की मांगों से उन्हें अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि निकाय प्रमुख ने जल्द ही मुद्दे के समाधान का आश्वासन दिया है।

आयुक्त कार्यालय ने बुधवार को हुई बैठक और प्रतिनिधि मंडल को दिये आश्वासन की पुष्टि की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?