लाइव न्यूज़ :

मीर को प्रियंका की रिहाई के लिए प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: October 5, 2021 16:27 IST

Open in App

श्रीनगर, पांच अक्टूबर जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर को मंगलवार को यहां पुलिस ने कुछ समय के लिए तब हिरासत में ले लिया जब पार्टी ने उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत लिए जाने के खिलाफ एक विरोध मार्च निकाला था।

वाद्रा को सोमवार को सीतापुर में लखीमपुर जाते समय हिरासत में लिया गया था, जहां रविवार को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोग मारे गए थे।

पार्टी महासचिव को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ देशव्यापी विरोध के तहत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यहां एम ए रोड स्थित पार्टी कार्यालय से विरोध मार्च निकालने की कोशिश की।

अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही प्रदर्शनकारी एम ए रोड पहुंचे, पुलिस हरकत में आई और उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मीर को हिरासत में लिया और उन्हें यहां कोठीबाग थाने ले गई। कुछ देर हिरासत में रखने के बाद मीर को रिहा कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर भी कर दिया लेकिन इस दौरान कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को मामूली चोटें लग गईं।

हिरासत में लिए जाने से पहले, मीर ने संवाददाताओं से कहा कि प्रदर्शन उन किसानों के समर्थन में था जो तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और साथ ही पार्टी के महासचिव के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए भी था।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी (वाद्रा की) रिहाई तक आज देशभर में सड़कों पर रहेंगे। यह विरोध उनके साथ एकजुटता व्यक्त करने और किसानों का समर्थन करने के लिए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos