लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ के मंत्रियों के बिगड़ रहे बोल, कहा- सरकार गिरा दे ऐसा कोई माई का लाल नहीं, कर देंगे तीन टुकड़े

By राजेंद्र पाराशर | Updated: July 16, 2019 20:04 IST

राज्य में भाजपा नेताओं द्वारा कमलनाथ सरकार को लेकर कई बार अल्पमत की सरकार तो कभी लंगड़ी सरकार जैसे बयान दिए जाते रहे. हाल ही में कर्नाटक और गोवा के घटनाक्रम को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा लगातार मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को भी गिराने की बात कही जा रही है. 

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिराने को लेकर भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए राज्य के अल्पसंख्यक मंत्री आरिफ अकील ने कहा कि कमलनाथ सरकार को गिरा दे ऐसा कोई माई का लाल नहीं, गड़बड़ की तो कर देंगे तीन टुकड़े.अब भाजपा नेताओं के इन बयानों को लेकर कांग्रेस के मंत्रियों ने भी मोर्चा खोल दिया है.मंत्री आरीफ अकील से पहले मध्यप्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए भाजपा मुंगेरी लाल के सपने देख रही है.

मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिराने को लेकर भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए राज्य के अल्पसंख्यक मंत्री आरिफ अकील ने कहा कि कमलनाथ सरकार को गिरा दे ऐसा कोई माई का लाल नहीं, गड़बड़ की तो कर देंगे तीन टुकड़े. वहीं सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्री गोविंद सिंह अकील के बयान का समर्थन किया है. जबकि, लोक निर्माण विभाग के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी इसे लेकर बयान देते हुए कहा कि यह भाजपा नेताओं का मुंगेरीलाल का सपना देखने जैसे है.

राज्य में भाजपा नेताओं द्वारा कमलनाथ सरकार को लेकर कई बार अल्पमत की सरकार तो कभी लंगड़ी सरकार जैसे बयान दिए जाते रहे. हाल ही में कर्नाटक और गोवा के घटनाक्रम को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा लगातार मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को भी गिराने की बात कही जा रही है. 

अब भाजपा नेताओं के इन बयानों को लेकर कांग्रेस के मंत्रियों ने भी मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस के मंत्रियों ने पलटवार करते हुए भाजपा नेताओं के बयानों को लेकर जवाब देना शुरु किया है. इस क्रम में राज्य के मंत्री आरिफ अकील अपने प्रभार वाले जिले सीहोर पहुंचे वहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कमल नाथ को हटाने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ, जो जैसा है वैसा ही रहेगा. यदि भाजपा ने ज्यादा गड़बड़ की तो तीन टुकड़े कर देंगे. 

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार को गिराने की अटकलें सिर्फ और सिर्फ अटकलें हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और रहेगी. आरिफ अकील ने कहा कि आगे भी मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार रहेगी. मंत्री आरिफ अकील के बयान का सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने समर्थन किया है. गोविंद सिंह ने कहा है कि अकील हमारे लीडर है, वे सच बोल रहे हैं, कमलनाथ सरकार पूरे पांच साल चलेगी.

मुंगेरीलाल के सपने देख रही भाजपा

मंत्री आरीफ अकील से पहले मध्यप्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए भाजपा मुंगेरी लाल के सपने देख रही है. भाजपा में पांच मुंगेरी लाल हैं. शिवराज सिंह चौहान, गोपाल भार्गव, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा और भूपेन्द्र सिंह अब मुख्यमंत्री के सपने देख रहे हैं. ये उनकी आदत है. बता दें मध्यप्रदेश में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है जिस कारण से भाजपा के कई नेता बयान दे चुके हैं कि कमल नाथ सरकार कितने दिनों की है ये कोई नहीं जानता.

 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे