लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए ‘जान है तो जहान है’ अभियान शुरू करेगा अल्पसंख्यक मंत्रालय

By भाषा | Updated: June 19, 2021 13:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि देश भर के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना रोधी टीकाकरण के प्रति जागरूकता लाने और आशंकाओं-अफवाहों को रोकने के लिए उनके मंत्रालय की ओर से 21 जून से "जान है तो जहान है" अभियान शुरू किया जायेगा।

नकवी ने एक बयान में बताया कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों, महिला स्वयं सहायता समूहों आदि को साथ लेकर देश के ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता के लिए यह अभियान शुरू कर रहा है। इस अभियान में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, मेडिकल, विज्ञान एवं अन्य क्षेत्रों के प्रमुख लोगों के सन्देश, नुक्कड़ नाटक आदि के जरिये सकारात्मक सन्देश दिया जायेगा।

मंत्री के मुताबिक, इस अभियान की शुरुआत 21 जून को उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से होगी और फिर इसका पूरे देश में विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ निहित स्वार्थी तत्वों ने देश के कुछ क्षेत्रों में कोरोना टीकाकरण को लेकर अफवाहों और आशंकाओं का माहौल बनाने की कोशिश की है। ऐसा भ्रम पैदा करने वाले लोगों की सेहत-सलामती के दुश्मन हैं।’’

नकवी ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘देश के वैज्ञानिकों के परिश्रम के परिणाम स्वरूप दो "मेड इन इंडिया" टीके तैयार हुए हैं, वैज्ञानिक रूप से यह साबित हो चुका है कि ये टीके पूरी तरह सुरक्षित हैं और कोरोना संक्रमण से बचाव का प्रमुख हथियार हैं।’’

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने बताया कि टीकाकरण को लेकर आशंकाओं और अफवाहों को दूर करने के लिए "जान है तो जहान है" अभियान में राज्य की हज कमेटियां, वक्फ बोर्ड, वक्फ से जुड़े शैक्षणिक संस्थान, केंद्रीय वक्फ काउंसिल, मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की "नई रोशनी" योजना के अंतरगर्त कार्यरत महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप एवं स्वयं सहायता समूह शामिल होंगे।

इस अभियान के तहत जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी, फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ़्ती मुकर्रम अहमद, जैन धर्म गुरु आचार्य लोकेश मुनि, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा; अजमेर शरीफ दरगाह के सज्जादानशीन सय्यद जैनुल आबेदीन और कई अन्य धर्मगुरू और अल्पसंख्यक समुदायों के विद्वान लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता का प्रभावी संदेश देंगे।

नकवी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार, भारत में दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना टीकाकरण अभियान चला रही है जिसमे अभी तक करोड़ों लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। विश्व के अधिकांश पहले से ही सुविधा संपन्न देशों के मुकाबले भारत कोरोना टीकाकरण अभियान में बहुत आगे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं