लाइव न्यूज़ :

बहन का पीछा करने और फब्ती कसने का विरोध करने पर नाबालिग को मनचलों ने चाकू मारा

By भाषा | Updated: February 27, 2021 13:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 फरवरी दिल्ली के कालकाजी इलाके में बहन का कथित तौर पर पीछा करने और ‘अभद्र टिप्पणी’ करने का विरोध करने पर तीन लड़कों ने उसके नाबालिग भाई की पिटाई की और चाकू मार दिया।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार को एक स्कूल के नजदीक हुई, घायल लड़का कालकाजी का रहने वाला है एवं उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की बहन ने अपने बयान में कहा कि वह अपने 17 साल के भाई के साथ आ रही थी तभी तीन लड़कों ने उनका पीछा किया और आपत्तिजनक टिप्पणी की। लड़की के अनुसार, जब उसके भाई ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसकी पिटाई की और एक लड़के ने उसके पेट में चाकू मार दिया। इसके बाद वे फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। अब भी वह बयान दर्ज कराने की स्थिति में नहीं है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व दिल्ली) आरपी मीणा ने बताया, ‘‘हमने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश), 354(डी) पीछा करना, 509 (शब्दों, भाव भंगिमाओं ने महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाना) और 34 (एक उद्देश्य से कई लोगों द्वारा किया गया कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।’’

उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किया जा रहे हैं । वे गोविंदपुरी में गिरी नगर स्थित जेजे कैम्प के निवासी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?