लाइव न्यूज़ :

झारखंड में 10 लोगों ने नाबालिग बहनों से किया बलात्कार, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 19, 2021 01:09 IST

Open in App

गुमला (झारखंड), 18 अक्टूबर झारखंड के गुमला जिले में रिश्ते की दो नाबालिग बहनों से कथित तौर पर 10 लोगों ने बलात्कार किया और पुलिस ने उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य आरोपी ने आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) एहतेशाम वकारिब ने बताया कि सामूहिक बलात्कार की घटना 15 अक्टूबर की शाम को हुई। घटना के वक्त आदिवासी लड़कियां अपने 20 वर्षीय एक रिश्तेदार के साथ दुर्गा पूजा मेले से गुरदारी थाना क्षेत्र में घर लौट रही थीं।

तीन मोटरसाइकिलों पर सवार 10 आरोपियों ने उन्हें रोका और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी की। युवक के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। हालांकि, वह खुद को किसी तरह उनके चंगुल से छुड़ाने में कामयाब रहा और मदद के लिए अपने गांव चला गया।

एसपी ने बताया कि बदमाश दोनों लड़कियों को घसीटकर जंगल में ले गए और बारी-बारी से उनसे बलात्कार किया। वकारिब ने बताया कि इसके बाद उन्होंने पीड़ितों को पीटा, उन्हें पास के दूसरे स्थान पर ले गए और फिर से उनसे बलात्कार किया। पीड़िता के रिश्तेदार और ग्रामीणों को मौके पर आते देख आरोपी युवक भाग गए।

लड़कियां 10 आरोपियों में से दो की पहचान कर सकीं जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आठ आरोपियों की पहचान हो गई है। उन्होंने कहा कि उनमें से एक ने संभवत: गिरफ्तारी के डर से आत्महत्या कर ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह