लाइव न्यूज़ :

घर से लापता होने के कुछ घंटों के भीतर बरामद हुए नाबालिग भाई-बहन

By भाषा | Updated: December 10, 2021 19:40 IST

Open in App

ठाणे, 10 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो नाबालिग भाई-बहनों को उनके घर से लापता होने के कुछ ही घंटों के भीतर बरामद कर लिया गया।

वरिष्ठ इंस्पेक्टर अशोक होनमाने ने बताया कि बृहस्पतिवार को कल्याण के चिकनघर में 13 वर्षीय लड़की और उसका नौ वर्षीय भाई अपने घर से लापता हो गए थे और उनकी मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी।

उन्होंने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज किया गया और बच्चों का पता लगाने के लिए चार दल गठित किए गए। पड़ोसी पुलिस थाने और रेलवे पुलिस को भी सूचना दी गयी।

उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस बल के कर्मियों ने देर रात करीब 12 बजे बच्चों केा एक एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करते हुए देखा और उन्हें कल्याण लाया गया तथा उनकी मां को सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह