लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी

By भाषा | Updated: December 27, 2020 12:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर ऊपरी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान रविवार को थोड़ा बढ़ गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के लिए प्रतिनिधिक आँकड़े प्रदान करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने रविवार सुबह न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो शनिवार को 4.6 डिग्री सेल्सियस था।

हालांकि, आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि राहत अल्पकालिक होगी।

आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी हिमालय से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं से उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी।

मौसम विभाग ने कहा, ''28 से 29 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में बहुत अधिक शीतलहर चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने का भी अनुमान है।’’

पिछले रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित