दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी

By भाषा | Updated: March 15, 2021 12:08 IST2021-03-15T12:08:14+5:302021-03-15T12:08:14+5:30

Minor rise in minimum temperature in Delhi | दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी

नयी दिल्ली, 15 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने का पूर्वानुमान लगाया है।

दिल्ली में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले महीने का सर्वाधिक तापमान था।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Minor rise in minimum temperature in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे