लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी से मामूली राहत, माउंट आबू में पारा माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस

By भाषा | Updated: December 20, 2020 15:42 IST

Open in App

जयपुर, 20 दिसंबर राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी से मामूली राहत मिली है जहां बीती शनिवार रात न्यूनतम तापमान माउंट आबू में माइनस 1.5 डिग्री व चुरू में मामूली सुधार के साथ 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों में राजस्थान के ज्यादातर भागों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने और सोमवार से राज्य में शीतलहर से राहत मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं मैदानी इलाकों में चुरू में यह मामूली सुधार के साथ 1.6 डिग्री रहा। इसके अलावा सीकर में 2.0 डिग्री, भीलवाड़ा में यह 2.8 डिग्री, पिलानी में 2.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 4.0 डिग्री, वनस्थली में 5.2 डिग्री, गंगानगर में 5.9 डिग्री व कोटा में 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में अधिकतर स्थानों पर धूप खिलने से दिन के अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह 22.0 से 27.4 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। राजधानी जयपुर में रात का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा हालांकि रविवार को भी सुबह से ही अच्छी धूप खिली रही।

मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य शीतलहर से राहत मिलने की संभावना जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग