जोधपुर में नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोप में उसका नाबालिग रिश्तेदार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 7, 2021 21:22 IST2021-11-07T21:22:08+5:302021-11-07T21:22:08+5:30

Minor relative arrested for raping minor girl in Jodhpur | जोधपुर में नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोप में उसका नाबालिग रिश्तेदार गिरफ्तार

जोधपुर में नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोप में उसका नाबालिग रिश्तेदार गिरफ्तार

जोधपुर, सात नवंबर राजस्थान के जोधपुर जिले के एक अस्पताल में 15 वर्षीय लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया। इस मामले में लड़की के नाबालिग रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि लड़की यहां के एक गांव की है और उसने शुक्रवार को एक सरकारी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया।

बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष धनपत गुर्जर ने बताया कि लड़की के रिश्तेदार ने उसका बलात्कार किया था। लड़की और लड़का लगभग एक ही उम्र के हैं। लड़का उसके घर पर छुट्टियों में आया था। उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता ने नवजात को अपनाने से इनकार कर दिया और बच्ची को बाल गृह भेजने की इच्छा जताई है।

गुर्जर ने कहा कि लड़की की मां घटना के बारे में और लड़की के गर्भवती होने के बारे में जानती थी लेकिन पारिवारिक संबंधों को देखते हुए चुप रहीं। उन्होंने कहा कि बच्ची को बाल गृह भेजने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू होगी। मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं।

उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी को घटना की सूचना अस्पताल के जरिए मिली जहां लड़की को बृहस्पतिवार को भर्ती करवाया गया था।

पीड़ित लड़की और आरोपी लड़का दसवीं कक्षा में पढ़ते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Minor relative arrested for raping minor girl in Jodhpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे