लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: नाबालिग से बलात्कार, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 3, 2019 06:11 IST

16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने राय सिंह मरकाम (28 वर्ष) और मनोज कुमार वाकरे (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता द्वारा पहचान किए जाने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने राय सिंह मरकाम (28 वर्ष) और मनोज कुमार वाकरे (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

जिले की पेंड्रा क्षेत्र की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा तिवारी ने बताया कि रविवार को दोपहर गौरेला थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपने घर के पास के जंगल में गाय चराने के लिए निकली थी। इस दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर वहां से गुजरे। युवती को अकेली देखकर दोनों युवक वहां पहुंच गए।

युवकों ने युवती को डराया, धमकाया और उस पर लाठी से प्रहार भी किया। बाद में युवती के साथ दुष्कर्म कर दोनों वहां से फरार हो गए। तिवारी ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची तथा घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। बाद में पीड़िता की मां ने गौरेला पुलिस थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता को इलाज के लिए गौरेला के सेनेटोरियम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया तथा आज पुलिस ने करीब के रानीछाप गांव के निवासी दोनों युवकों राय सिंह मरकाम और मनोज कुमार वाकरे को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोमवार को पीड़िता के समक्ष दोनों आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई गई। पीड़िता द्वारा पहचान किए जाने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?