पुणे में नाबालिग से दुष्कर्म, एक अन्य से छेड़छाड़
By भाषा | Updated: December 18, 2020 01:40 IST2020-12-18T01:40:19+5:302020-12-18T01:40:19+5:30

पुणे में नाबालिग से दुष्कर्म, एक अन्य से छेड़छाड़
पुणे,17 दिसंबर जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में 16 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। वहीं, एक अन्य नाबालिग लड़की के साथ उसके दो दोस्तों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की।
पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपने तीन अन्य दोस्तों की मदद से लड़कियों को अगवा किया और बंधक बना लिया।
सूत्रों ने बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
लड़कियों में से एक की शिकायत के अनुसार उनके दो पुरुष मित्र मंगलवार शाम उन दोनों को एकांत स्थान पर ले गए।
निगड़ी थाने के एक अधिकारी ने दर्ज मामले के आधार पर कहा, ‘‘एक आरोपी ने शिकायकर्ता से दुष्कर्म किया जबकि दूसरे आरोपी ने 14 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ की ।’’
उन्होंने कहा,‘‘इसके बाद दोनों ने तीन और दोस्तों की मदद से दोनों लड़कियों का अपहरण कर लिया तथा अगली सुबह तक उन्हें बंधक बनाए रखा।’’
गिरफ्तारी के बाद सभी पांचों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से दो मुख्य आरोपियों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया और उनके दोस्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।