लाइव न्यूज़ :

झारखंड के पाकुड़ में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

By भाषा | Updated: May 19, 2021 18:37 IST

Open in App

पाकुड़, 19 मई झारखंड के पाकुड़ जिले में महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक 13 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

महेशपुर थाने के पुलिस निरीक्षक उमाशंकर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में शौच करने गई नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर पॉक्सो अधिनियम के तहत जेल भेज दिया।

उमाशंकर ने बताया कि घटना गत 17 मई की शाम की है। पीड़िता के पिता ने मंगलवार देर शाम गांव के ही राजीव साहा के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस नेत्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार सुबह आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान राजीव साहा उसे उठाकर कर सूनसान झाड़ियों की में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब अंधेरा होने के बाद भी पीड़िता घर नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूंढने लगे, लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

रात के लगभग दस बजे वह रोते हुए घर आई तथा घटना की जानकारी घरवालों को दी। पुलिस ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे