लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के रियासी में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 26, 2021 20:45 IST

Open in App

जम्मू, 26 जून जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में 10 वर्षीय एक बच्ची से कथित तौर पर एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी व्यक्ति को शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ने लड़की से कथित तौर पर तब दुष्कर्म किया जब वह घर से थोड़ी दूर पानी भरने गई थी। उन्होंने कहा कि आरोपी ने उसे अकेले देखकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

प्रवक्ता ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस ने भादंवि की धारा 376 (दुष्कर्म) और बच्चों का यौन शोषण से संरक्षण संबंधी पोक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत कटरा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया।

उन्होंने कहा कि पुलिस दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रवक्ता ने कहा कि पीड़ित की चिकित्सीय जांच डॉक्टरों के एक बोर्ड द्वारा की गई और दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत उसका बयान रियासी से संयुक्त मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने रियासी पुलिस थाने के महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी उपनिरीक्षक कुसुम सुलाखिया के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां