लाइव न्यूज़ :

भिवानी में नाबालिग से छह महीने तक सामूहिक बलात्कार, सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 11, 2021 21:57 IST

Open in App

भिवानी (हरियाणा), 11 मार्च जिले में 16 साल की किशोरी के साथ सात लोगों ने छह महीने तक लगातार कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया जिसके कारण वह गर्भवती हो गई।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि किशोरी के गर्भवती होने के बाद पूरा मामला सामने आया और पीड़िता के पिता ने बुधवार को इस संबंध में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी।

बवानी खेड़ा थाने के एसएचओ रविन्दर कुमार ने बताया, ‘‘दो आरोपियों की उम्र 50 से ज्यादा है जबकि अन्य 30 से 35 साल के हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किशोरी कितने महीने की गर्भवती है, यह पता लगाने के लिए उसका अल्ट्रासाउंड कराया जा रहा है।’’

एसएचओ ने बताया कि आरोपियों में एक पिता-पुत्र भी हैं।

किशोरी पड़ोस की दुकान से किराने का सामान खरीदा करती थी, उसके साथ यह घटना वहीं हुई।

पुलिस ने बताया कि शुरुआत में कुछ लोगों ने किशोरी के साथ बलात्कार किया और बाद में छह महीने तक लगातार उसका यौन शोषण करते रहे। उन्होंने घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘हम आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की कोशिश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे