लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, बचाने गये चाचा को चाकू मारकर घायल किया

By भाषा | Updated: March 15, 2021 17:09 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र), 15 मार्च उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गंगीरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ एक युवक ने कथित रूप से दुष्कर्म किया और उसकी चीख-पुकार सुनकर जब उसके चाचा ने बचाव का प्रयास किया तो आरोपी चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक सुमन कन्‍नौजिया ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि इस मामले में पॉक्सो अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार अलीगढ़ से करीब 50 किलोमीटर दूर गंगीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में शनिवार की आधी रात नाबालिग किशोरी घर से बाहर निकली थी तभी एक युवक ने उसे पकड़कर खींच लिया और पास खड़ी एक गाड़ी में ले जाकर उसके साथ कथित दुष्कर्म किया।

इस दौरान किशोरी के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके चाचा उसे बचाने पहुंचे तो युवक ने चाचा को चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया।

पीड़िता के पिता द्वारा गंगीरी थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद कल घटना सामने आई, जिसमें गांव के एक युवक का नाम लिया गया है।

सुमन कनौजिया ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि आरोपी ने लड़की को धमकी दी थी कि अगर उसने आवाज लगाई तो उसे चाकू से मार देगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?