लाइव न्यूज़ :

हथौड़े से हमला करने के बाद नाबालिग के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 12, 2021 20:50 IST

Open in App

ठाणे, 12 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर रेलवे स्टेशन से सटे इलाके में एक शख्स ने 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उस पर हथौड़े से हमला किया।

रेलवे पुलिस एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात की है। उन्होंने बताया कि 30 वर्षीय आरोपी श्रीकांत गायकवाड को वारदात के एक दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘लड़की अपने दोस्तों के साथ शिरडी से लौटते हुए उल्हासनगर रेलवे थानाक्षेत्र में उपरिगामी पैदल पार पथ (स्काईवॉक) पर थी जब गायकवाड अचानक उसके पास आया और जबरदस्ती उसका स्कार्फ हटा दिया। इसके बाद आरोपी ने युवती के सिर पर हथौड़े से वार किया। आरोपी ने युवती को धमकी भी दी कि अगर उसके दोस्त उसे बचाने आये तो वह उन्हें भी हानि पहुंचायेगा।’’

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी लड़की को रेलवे स्टेशन के पास बनी एक झोपड़ी में ले गया जहां उसने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने बाद में मौके से भागने का प्रयास किया तो उसने उसे दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की।

उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह जब आरोपी वहां मौजूद नहीं था तो लड़की मौके से भाग गयी और अपने घर पहुंची।

उन्होंने बताया कि बाद में पीड़िता के परिजनों ने कल्याण रेलवे पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया और शनिवार की रात गायकवाड को उल्हासनगर के श्री राम चौक इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की बलात्कार, अपहरण से संबंधित धाराओं एवं अन्य के अलावा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पुलिस उपायुक्त एम. एम. मकानदार (रेल पुलिस) ने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां उसे मंगलवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को सिर में चोट लगी है और फिलहाल उल्हासनगर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो