लाइव न्यूज़ :

नागौर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या

By भाषा | Updated: September 21, 2021 15:58 IST

Open in App

जयपुर, 21 सितंबर राजस्थान के नागौर जिले में सात साल की एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़िता का पड़ोसी था जिसे हिरासत में ले लिया गया है।

पादु कल्ला के थानाधिकारी अशोक बिशु ने बताया कि घटना सोमवार रात की है। आरोपी दिनेश जाट (20) बच्ची को उसके घर से अगवा का सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

बिशु ने कहा कि आरेापी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म एवं हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा।

नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांगी है।

बेनीवाल ने ट्वीट किया,‘‘मेड़ता विधायक इंदिरा बावरी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाने का प्रयास किया है। मामले की गहनता से तफ्तीश करने एवं आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को दिए गये हैं, यदि इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उन्हें भी गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा