लाइव न्यूज़ :

तीन दोस्तों ने मिलकर की हैवानियत की सारी हदें पार, नाबालिग लड़की संग किया गैंगरेप, फिर वीडियो बना किया वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 14, 2021 21:12 IST

बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में एक नाबालिग के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना के बाद स्‍थानीय लोगों में काफी नाराजगी है।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बाकी आरोपियों की गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। घटना के बारे में बाताया जा रहा है कि तीन दोस्त मिलकर एक युवती को जबर्दस्ती पकड़कर खेत में ले गए और बारी-बारी से सभी ने दुष्कर्म किया। इस दौरान सभी मिलकर वीडियो बनाते रहे। यही नही सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद आरोपितों ने वीडियो को वायरल कर दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सिलसिले में बिरौल थाना में कांड संख्या 91/2021 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बिरौल पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार झा के निर्देश पर बिरौल थाना पुलिस के समक्ष पीडित लडकी द्वारा दिए बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीडि़ता के साथ 10 अप्रैल को घास काटने के दौरान मिसी गांव के एक युवक बाबू साहेब राय ने पहले मुंह दबा कर जबर्दस्ती दुष्कर्म किया। 

इस दौरान डीह कलना के दो युवक देवा राय एवं राहुल राय मिलकर इसका वीडियो बनाते रहे। इसके बाद उन सभी ने भी बारी-बारी से सभी ने दुष्कर्म किया। वहीं तीनों लोगों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए घटना की जानकारी किसी को नहीं देने को कहा। पीडिता ने बताया है कि 5 मई को भी घास काटने के दौरान बाबू साहेब राय ने छेडखानी करते हुए जबर्दस्ती करने का प्रयास किया था। 

लेकिन विरोध करने पर धमकी देकर चला गया था। इसके बाद आरोपितों ने 10 मई को पीडि़ता के चाचा के मोबाइल पर वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बाबू साहेब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

टॅग्स :गैंगरेपबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं