लाइव न्यूज़ :

नाबालिग की जबरन हो रही शादी रुकवाई गयी

By भाषा | Updated: December 1, 2020 01:05 IST

Open in App

चतरा, 30 नवंबर झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के दुंदुआ गांव में रविवार को अधिकारियों ने 15 साल की नाबालिग की जबरन हो रही शादी को मंडप में पहुंच कर रुकवा दिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि विवाह रूकने के बाद किशोरी के परिजनों ने अपने घर में रखने से इंकार कर दिया जिसके बाद उसे चाइल्ड लाइन सेंटर भेज दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि सिमरिया थाना क्षेत्र के दुंदुआ गांव में इस 15 वर्षीया नाबालिग की उसके परिजन जबरन शादी कर रहे थे जिसकी सूचना शादी के दौरान ही किसी ने चाइल्ड लाइन के पदाधिकारियों को दे दी । इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला चाइल्ड लाइन के लोग पुलिस के साथ गांव में पहुंचे और उन्होंने इस अवैध शादी को रुकवा दिया।

इससे नाराज परिजनों ने अधिकारियों और पुलिस की इस कार्रवाई पर एतराज करते हुए लड़की को पहले तो बालिग बताया लेकिन जब उसके कागजों की जांच हुई तो पता चला कि वह सिर्फ 15 वर्ष की है । पुलिस ने बताया कि परिजनों को शादी रोकनी पड़ी तो उन्होंने उसे अपने साथ रखने से ही इनकार कर दिया।

चतरा चाइल्ड लाइन सेंटर के टीम लीडर फिल्मन बाखला ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची को चतरा चाइल्ड लाइन केन्द्र पर रखा गया है जहां से उसे बाल कल्याण समिति को सौंपने की व्यवस्था की जा रही है।

इस बीच पुलिस ने बताया कि बरामद नाबालिग ने स्वीकार किया है कि उसकी शादी घर वाले उसकी इच्छा के विपरीत जबरन कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos