लाइव न्यूज़ :

वडोदरा के अस्पताल में ऑक्सीजन का ‘मामूली’ रिसाव, सभी मरीज सुरक्षित

By भाषा | Updated: May 3, 2021 15:07 IST

Open in App

अहमदाबाद, तीन मई गुजरात के वडोदरा में एसएसजी अस्पताल में सोमवार सुबह चिकित्सीय ऑक्सीजन का “मामूली” रिसाव हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 मरीजों के लिए जीवनरक्षक गैस वाहक वाली एक पाइप के पंक्चर हो जाने के कारण यह रिसाव हुआ।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ रंजन अय्यर ने बताया कि इस सरकारी अस्पताल में कोविड-19 के करीब 600 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे लेकिन आपूर्ति बाधित नहीं हुई क्योंकि रिसाव 20 मिनट में दूर कर लिया गया था।

यह रिसाव सर सयाजीराव जनरल (एसएसजी) अस्पताल के ‘न्यू सर्जिकल ब्लॉक’ में हुआ था जब मुख्य टैंक से विभिन्न वार्डों में ऑक्सीजन ले जाने वाली तांबे की तार क्षतिग्रस्त हो गई थी।

डॉ अय्यर ने कहा, “यह मामूली रिसाव था क्योंकि ताबें की तार एक जगह से पंक्चर हो गई थी। हमारे स्टाफ ने 20 मिनट के भीतर इस समस्या को दूर कर लिया था।”

अधिकारी ने कहा कि अस्पताल में कोविड-19 के कुल 766 मरीज हैं जिसमें से 600 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

उन्होंने कहा, “रिसाव से हमारे मरीजों की ऑक्सीजन आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उन्हें तो पता भी नहीं चला कि ऐसा कुछ हुआ है।”

इससे पहले 21 अप्रैल को महाराष्ट्र के नासिक में नगर निगम के एक अस्पताल में कोविड-19 के 22 मरीजों की ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई थी जब अचानक ऑक्सीजन के मुख्य भंडार में रिसाव हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू