लाइव न्यूज़ :

सफदरजंग अस्पताल में आग की मामूली घटना, कोई घायल नहीं

By भाषा | Updated: January 14, 2021 16:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी सफदरजंग अस्पताल में चौथी मंजिल पर स्थित एक कमरे में बृहस्पतिवार की दोपहर को मामूली आग लग गयी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें अपराह्न एक बज कर 24 मिनट पर फोन पर आग लगने की सूचना मिली। अस्पताल की चौथी मंजिल पर स्थित ओपीडी ब्लॉक के एक कमरे में आग लग गयी जिसका इस्तेमाल नर्सिंग कर्मी करते हैं।

अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सात दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया और अपराह्न 1.40 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों को संदेह है कि आग शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे