लाइव न्यूज़ :

ठाणे में एक पूजा पंडाल में चोरी के आरोप में नाबालिग हिरासत में

By भाषा | Updated: October 18, 2021 11:05 IST

Open in App

ठाणे, 18 अक्टूबर पुलिस ने हाल में संपन्न नवरात्रि उत्सव के दौरान महाराष्ट्र में यहां एक पंडाल में रखी नकदी पेटी चोरी करने के आरोप में 16 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया है।

कासर वडावली पुलिस थाने के वरिष्ठ इंस्पेक्टर किशोर खैरनार ने सोमवार को बताया कि घोडबंदर रोड पर एक आवासीय परिसर में प्रार्थना स्थल पर चोरी की यह घटना 14 और 15 अक्टूबर की मध्यरात्रि को हुई।

पुलिस को शनिवार को एक खुफिया सूचना मिली कि एक लड़का यहां एक कबाड़ी की दुकान में एक पेटी बेचने की कोशिश कर रहा है और पेटी में रुपये रखे हैं। इसके बाद पुलिस ने लड़के को पकड़ा और उसके पास से मिली पेटी में 3,500 रुपये बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि नाबालिग के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 380 (चोरी) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और उसे सुधार गृह भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह