लाइव न्यूज़ :

एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार

By भाषा | Updated: December 3, 2020 10:26 IST

Open in App

नोएडा, तीन दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में बृहस्पतिवार को हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ।

प्रदूषण की जानकारी देने वाले ऐप ‘समीर’ के अनुसार ये शहर बुधवार को ‘डार्क रेड जोन’ में थे, जबकि बृहस्पतिवार को ये ‘रेड जोन’ में आ गए हैं।

ऐप के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 360 दर्ज किया गया, गाजियाबाद में यह सूचकांक 376 रहा। बुलंदशहर में एक्यूआई 384 रहा, हापुड़ में 178, फरीदाबाद में 314, गुरुग्राम में 315 दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में छह दिनों बाद वायु गुणवत्ता मैं मामूली सुधार हुआ है। वायु प्रदूषण बढ़ने की वजह से एनसीआर में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है, तथा आंखों में जलन हो रही है।

वायु प्रदूषण रोकने के लिए 15 अक्टूबर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू है, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है।

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई दिनों से किसानों के प्रदर्शन के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos