लाइव न्यूज़ :

केरल में नाबालिग ने यूट्यूब की मदद से बच्चे को जन्म दिया, प्रेमी पोक्सो कानून के तहत गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 27, 2021 20:11 IST

Open in App

मलाप्पुरम (केरल), 27 अक्टूबर केरल के मलाप्पुरम जिले में प्रेमी के कथित दुष्कर्म से गर्भवती हुई 17वर्षीय लड़की ने घर में ही यूट्यूब वीडियो देखकर बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मां और बच्चे को इस समय मंजेरी के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों स्वस्थ्य हैं।

उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी 21 वर्षीय युवक को लैंगिक उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण का अधिनियम (पोक्सो) और भारतीय दंड संहिता की धारा-376 (दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह मामला जिले के कोट्टाकल पुलिस थाने के अंतर्गत आया है। उन्होंने बताया कि लड़की ने 20 अक्टूबर को अपने घर में ही यूट्यूब देखकर बच्चे को जन्म दिया और उसका गर्भनाल काटा।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि उसने प्रसव के दौरान कोई बाहरी मदद नहीं ली है। उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता को घटना की जानकारी 22 अक्टूबर को तब हुई जब उन्होंने बच्चे के रोने की आवाज सुनी।

पुलिस ने बताया कि लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ती है और वह अपने दृष्टिबाधित माता-पिता से गर्भ छिपाने में सफल रही। उन्होंने बताया कि लड़की और पुरुष के बीच गत कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था और लड़की की 18 साल उम्र होने पर दोनों की शादी करने की योजना थी।

पुलिस ने बताया कि लड़की और उसके बच्चे की देखभाल आरोपी का परिवार कर रहा है लेकिन वह (पुलिस) इसे दुष्कर्म के मामले के तौर पर ले रही है क्योंकि उसकी उम्र केवल 17 साल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे