राजस्थान के बूंदी में नाबालिग लड़की का शव बरामद, दुष्कर्म और हत्या का संदेह

By भाषा | Updated: December 24, 2021 15:06 IST2021-12-24T15:06:46+5:302021-12-24T15:06:46+5:30

Minor girl's body found in Rajasthan's Bundi, suspected of rape and murder | राजस्थान के बूंदी में नाबालिग लड़की का शव बरामद, दुष्कर्म और हत्या का संदेह

राजस्थान के बूंदी में नाबालिग लड़की का शव बरामद, दुष्कर्म और हत्या का संदेह

कोटा (राजस्थान), 24 दिसंबर राजस्थान के बूंदी जिले में जंगल से एक नाबालिग लड़की का खून से सना शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बूंदी के पुलिस अधीक्षक जय यादव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस मामले में एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें किसी तीसरे व्यक्ति की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। 15 साल की आदिवासी लड़की अपनी दो सहेलियों के साथ बृहस्पतिवार दोपहर में बकरियां चराने गई थी।

शाम में लौटने पर दोनों लड़कियों ने पीड़िता के अभिभावकों को बताया कि वह शौच के लिए बीच में रूक गई थी और काफी देर बाद भी वह वापस नहीं आई तो दोनों लौट आईं। इसके बाद लड़की के अभिभावक और रिश्तेदार उसे खोजने लगे। इसी दौरान लड़की का शव नग्न अवस्था में मिला।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि दुष्कर्म के बाद लड़की की हत्या कर दी गई। दो आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराध से बाल संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद लड़की का शव परिजन को सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Minor girl's body found in Rajasthan's Bundi, suspected of rape and murder

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे