लाइव न्यूज़ :

छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग लड़की ने की डीआईजी कार्यालय परिसर में आत्मदाह की कोशिश

By भाषा | Updated: July 9, 2021 19:55 IST

Open in App

इंदौर (मप्र), नौ जुलाई छेड़छाड़ से परेशान एक नाबालिग लड़की ने शुक्रवार को यहां पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के कार्यालय परिसर में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर कथित तौर पर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने यह कोशिश नाकाम करते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

चश्मदीदों ने बताया कि पलासिया क्षेत्र में रहनेवाली 16 वर्षीय लड़की एक महिला के साथ रीगल चौराहा स्थित डीआईजी कार्यालय परिसर में दाखिल हुई और लड़की ने अचानक खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया।

उन्होंने कहा कि मिट्टी के तेल में भीगी लड़की माचिस की तीली जला पाती, इससे पहले ही मौके पर मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। तभी कुछ पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए।

वायरल हुए वीडियो में लड़की यह कहती सुनाई देती है कि पिछले कई दिनों से कुछ युवक उसके घर में घुसकर चाकू के दम पर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। लेकिन पलासिया थाने में उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है।

इस बीच, नाबालिग लड़की द्वारा आत्मदाह की कोशिश के फौरन बाद हरकत में आई पुलिस ने उससे छेड़छाड़ के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

पलासिया थाना प्रभारी संजय बैस ने पीटीआई-भाषा को बताया कि भारतीय दंड विधान की धारा 354 (स्त्री की लज्जा भंग करने की नीयत से उसपर आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपियों की उम्र 18 से 24 साल के बीच है और वे आपस में रिश्तेदार हैं।

उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की के परिवार और आरोपियों के परिवार के बीच मोहल्ले के एक रास्ते को लेकर विवाद भी चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो