लाइव न्यूज़ :

ट्यूशन पढ़ने गई नाबालिग छात्रा की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या, छह लोग हिरासत में

By भाषा | Updated: November 14, 2021 18:33 IST

Open in App

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), 14 नवंबर पीलीभीत जिले के बरखेड़ा इलाके में ट्यूशन पढ़ने गई 16 वर्षीय छात्रा की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या के मामले में पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने रविवार को बताया कि बरखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा शनिवार सुबह घर से ट्यूशन पढ़ने निकली थी। जब वह देर शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर उसके अपहरण की आशंका जताई।

उन्होंने बताया कि खोजबीन के दौरान पुलिस को नाबालिग छात्रा का शव देर रात गांव के पास ही स्थित गन्ने के खेत में मिला। उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि किशोरी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। इसके साथ ही कुछ ही दूरी पर उसकी किताबें, बैग, साइकिल और जूते बरामद हुए थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके से बीयर की चार बोतलें, नमकीन और सिगरेट के टुकड़े भी बरामद हुए हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि लड़की की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या की गयी है।

उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सामूहिक बलात्कार, हत्या तथा पॉक्सो कानून की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBJP ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, जारी किया पोस्टर; लिखा- "तेजस्वी यादव ‘लापता’, ‘पहचान: 9वीं फेल"

क्रिकेटIPL ऑक्शन में इतिहास रचते कैमरन ग्रीन, बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

क्राइम अलर्टMaharashtra: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

क्रिकेटक्या धैर्य का फल मीठा होता है?, पृथ्वी साव और सरफराज खान बिके, 7500000-7500000 रुपये में दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके से जुड़े

विश्व1 जनवरी 2026 से लागू, 20 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा, देखिए सूची

भारत अधिक खबरें

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः 45,000 मतदाताओं के नाम काटे?, सीएम ममता बनर्जी लड़ती हैं चुनाव, घर-घर जाएगी TMC

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

भारतDelhi: 18 दिसंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानिए वजह

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर